• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पुलिस थाना कालाअंब के नए भवन का लोकार्पण , कालाअंब में दो करोड़ से निर्मित होगा कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल

Desk by Desk
7 years ago
in सिरमौर
186
0
????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दो करोड़ की लागत से कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल निर्मित किया जाएगा जिसके लिए तीन बीघा भूमि का चयन कर दिया गया है ताकि औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को ठहरने की सुविधा मिल सके ।

यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने सोमवार को नाहन के समीप कालाअंब में 3.21 करोड़ की लागत से निर्मित पुलिस थाना के नए बहुमंजिला भवन का लोकार्पण करने के उपरंात एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी । डॉ0 बिंदल ने कहा कि बहुमंजिला भवन निर्मित होने से पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधा मिलेगी । उन्होने कहा कि इस पुलिस थाना में कुल आठ पुलिस कार्यरत थे और प्रदेश सरकार द्वारा इस थाना में 9 पदों को सृजित करके भरा गया ताकि जिला की सीमा पर विभिन्न अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके । उन्होने कहा कि हिमाचल पुलिस को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, और ईमानदारी के लिए पूरे देश में अव्वल माना जाता है जोकि राज्य के लिए गौरव का विषय है ।

You may also likePosts

पांवटा साहिब क्षेत्र से 78% भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की ऐतिहासिक विजय बोले विधायक सुखराम चौधरी 

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

आगामी 04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- उपायुक्त

उन्होने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के विभिन्न विकास कार्याें के लिए सरकार द्वारा 18 करोड़ की स्वीकृत की गई है जिनमें से साढ़े 12 करोड़ की राशि इस क्षेत्र की 24 योजनाओं पर व्यय की जा रही है । उन्होने कहा कि कालाअंब औद्योगिक क्षे़त्र की चार सड़को पर 6 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है जिसका विगत दिनों उद्योग मंत्री द्वारा भूमि पूजन किया गया था। उन्होने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की छः अन्य सड़कों के निर्माण का भूमि पूजन शीघ्र ही कर दिया जाएगा जिस पर साढ़े करोड़ की राशि व्यय होगी ।

डॉ0 बिंदल ने कहा कि  सकेती-विक्रमबाग-खजूरना सड़क के निर्माण पर 12 करोड़ की राशि स्वीकृत करके इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है जोकि पांवटा देहरादून जाने के लिए एक निकटतम मार्ग होने के साथ साथ यह मार्ग पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण होगी और इसका महर्षि मार्कण्डेय वैली नामकरण किया गया है ताकि पर्यटन सुकेती जीवाष्म पार्क देखने के उपरांत मार्कण्डेय वैली की नैसर्गिक छटा का आन्नद लेने के साथ साथ मार्कण्डेय नदी के उदगम स्थल के भी दर्शन कर सके ।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि डॉ0 राजीव बिंदल के गतिशील नेतृत्व में नाहन निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश में एक मॉडल विधानसभा बनकर उभर रही है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग एक हजार करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाऐं स्वीकृत की गई है जिन पर कार्य भी आरंभ हो चुका है ।

इस अवसर नाहन भाजपा मण्डलाध्यक्ष  दीनदयाल वर्मा और यशपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे ।इससे पहले पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस थाना भवन निर्मित होने से पुलिस कर्मियों को एक अच्छे वातावरण में कार्य करने के अवसर मिलेगें । स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कालाअंब में पुलिस थाना भवन निर्मित करने के लिए डॉ0 राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया ।

इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेश सिंघल, अधीशासी अभियंता लोक निर्माण अनिल शर्मा, अधीशासी अभियंता आईपीएच मंदीप गुप्ता, अधीशासी अभियंता विद्युत राकेश कपूर, पंचायत समिति के अध्यक्षता श्रीमती कविता चौहान, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा, तहसीलदार नाहन नरायण चौहान, ताजमोहम्मद, सुलेमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
डॉ0 बिंदल द्वारा इस मौके पर जनसमस्याओं को भी सुना गया और अधिकांश शिकायतों का निपटारा मौके पर किया गया । कालाअंब पहूंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल का स्थानीय लोगो द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।

Share160SendTweet100
Previous Post

गहरी खाई में गिरी गाड़ी एक की मोके पर मौत ,तीन की हालत गंभीर

Next Post

डॉ0 बिंदल ने किया औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की विभिन्न सड़को का निरीक्षण ,उद्योगों के कैमिकल युक्त पानी के प्रबंधन के लिए आवश्यक कार्यवाही करे उद्योग विभाग

Next Post
????????????????????????????????????

डॉ0 बिंदल ने किया औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की विभिन्न सड़को का निरीक्षण ,उद्योगों के कैमिकल युक्त पानी के प्रबंधन के लिए आवश्यक कार्यवाही करे उद्योग विभाग

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के चुनावों की अधिसूचना जारी , संघ ने सभी खंडों के चुनाव अधिकारी किए नियुक्त

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के चुनावों की अधिसूचना जारी , संघ ने सभी खंडों के चुनाव अधिकारी किए नियुक्त

प्रदेश सरकार सड़कों पर दबाव कम करने के लिए रज्जू मार्गों के निर्माण की सम्भावनाएं तलाश रही है : मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार सड़कों पर दबाव कम करने के लिए रज्जू मार्गों के निर्माण की सम्भावनाएं तलाश रही है : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App