विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश
पांवटा साहिब, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत जमनीवाला एवं कुंडियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर रोहित चौधरी ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटता वन क्षेत्र आज पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए जीवन और उम्मीद का प्रतीक है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमनीवाला के प्रधान पवन पटियाल, ग्राम पंचायत कुंडियों के प्रधान रामेश्वर चौधरी, ग्राम पंचायत जमनीवाला के उपप्रधान धर्मेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत कुंडियों के उपप्रधान तारीफ अली, ब्लॉक समिति सदस्य इंद्रजीत कौर सहित पंचायत के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता देश राज, लाल सिंह, फूल सिंह, मुलख राज, गुलजार सिंह, देव चौधरी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
रोहित चौधरी ने इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह पर्यावरण संरक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से बीओ मुदस्सिर फॉरेस्ट गार्ड वीरेंद्र फॉरेस्ट गार्ड संदीप और रमजान मौजूद थे












