पांवटा साहिब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3120 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सूरजपुर में की।
गिरफ्तार आरोपियों में सुन्नी सैनी पुत्र बलु राम निवासी रूहलकी तहसील बेहट जिला सहारनपुर और अशोक पुत्र अंतू राम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।