ADVERTISEMENT

कोरोना वायरस के संक्रमण के एहतियात के तहत होम क्वारंटाइन की हिदायतों का की अनुपालन नहीं करने पर नाहन के 18 लोगों को नोटिस जारी

उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन विवेक शर्मा ने नाहन के उन 18 लोगों को, जो की कोरोना वायरस के संक्रमण के एहतियात के तहत अपने घरों में ही क्वारंटाइन के अंतर्गत निगरानी में थे और जिन्होंने होम क्वारंटाइन की हिदायतों का सम्पूर्ण अनुपालन नहीं किया, उन्हें आज नोटिस जारी किये।


उन्होंने बताया की खंड चिकित्सा अधिकारी को मिली शिकायतों पर इन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई । उन्होंने बताया की अगर इन हिदायतों का सम्पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!