Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राजगढ़ : गौरवमयी है भारतीय संस्कृति के बलिदानियों का इतिहास बोले राज्यपाल

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in लाहौल स्पिति
186
0
407
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

पांवटा साहिब : इंश्योरेंस हड़पने के लिए हत्या करने का आरोपी पुलिस रिमांड पर

लाहुल स्पीति में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर के खिलाफ  कांग्रेसियों ने की बगावत

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बलिदानियों का इतिहास गौरवमयी रहा है। वह ऐसे दिवाने थे, जिन्होंने न अपनी, न अपने परिवार की चिंता की बल्कि वह देश व हमारे लिए कुर्बान हो गए ताकि हम स्वतंत्र हो सकें। बलिदानियों के इस इतिहास में पझौता गोलीकांड के क्रांतिकारियों का नाम भी दर्ज है, जिन्हें हम नमन करते हैं।
राज्यपाल आज सिरमौर जिले के उपमण्डल राजगढ़ के अन्तर्गत हाबन में पझौता गोलीकाण्ड के 75 वर्ष पूरा होने पर आयोजित हीरक जयंति समारोह के अवसर पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि वैद्य सूरत सिंह हिमाचल प्रदेश के गौरव हैं। वह एक महान क्रांतिकारी योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन कर इस क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नायक बने। हमें ऐसे महान योद्धा पर गर्व होना चाहिए।उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र में वैद्य सूरत सिंह का विशेष सम्मान था, यही वजह है कि वह क्षेत्र से निर्विरोध चुनाव जीते। वह सभी के प्रेरणा प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि पझौता गोलीकांड के 55 स्वतंत्रता सेनानियों को कालापनी की सजा सुनाई गई। वैद्य सूरत सिंह उन 9 व्यक्तियों में एक थे, जिन्होंने गोलीकांड के नेतृत्व किया। स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों का इतिहास पढ़कर आज भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं, जिनपर अंग्रेजों ने कितना जुल्म किया। वह जानते थे कि उनकी मौत निश्चित है और वह स्वतंत्रता का सुख भी नहीं देख पाएंगे। फिर भी, वह दिवाने होकर अंग्रेजों के जुल्म सहन करते रहे और मातृभूमि के लिए अपनी शहादत दी।
राज्यपाल ने महान क्रांतिकारी वीर सावरकर और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के देशप्रेम को याद करते हुए कहा कि वह अपने सुख के लिए नहीं बल्कि हमारे सुख के लिए बलिदान का रास्ता चुना। इसी तरह पझौता आंदालनकारियों पर भी काफी जुल्म ढाए गए। हमें इन महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपनी संस्कृति, भारतीयता पर गर्व करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों से उन्होंने राज्य मेें कुछ सामाजिक बिन्दुओं पर अभियान आरम्भ किए, जिनमेें नशामुक्त हिमाचल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समरसता, जल संरक्षण साक्षरता अभियान, स्वच्छता और शून्य लागत प्राकृतिक कृषि व गौ पालन शामिल है।आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से राज्य में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को व्यापक तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारी कोशिश रहेगी कि वर्ष 2022 तक राज्य को प्राकृतिक कृषि राज्य घोषित करने के प्रयास किए जाएंगे।
 उन्होंने कहा कि रसायनिक खेती का इतिहास मात्र 30-40 साल पुराना है, जबकि भारतीय कृषि का इतिहास दुनिया में सबसे पुराना है। अधिक उत्पाद के लालच में हमने जमीन की उर्वरा शक्ति को क्षीण कर दिया, पर्यावरण दूषित कर दिया और उत्पाद जहरयुक्त कर दिए। उन्होंने भारतीय नस्ल की गाय के पालन से प्राकृतिक कृषि करने का आग्रह किया तथा कहा कि एक देसी गाय से 30 एकड़ भूमि पर कृषि की जा सकती है। उन्होंने प्राकृतिक कृषि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया, जिनमें वैद्य सूरत सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुनैहरो देवी भी शामिल थीं।पझौता स्वतंत्रता सेनानी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश चौहान ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा पझौता आंदोलन से संबंधित विभिन्न घटनाओं और वैद्य सूरत सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों तथा अन्य शहीदों को याद किया और संक्षित में इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने इस पझौता क्षेत्र में पझौता स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक विकसित करने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया।
इस अवसर पर, कलाकारों द्वारा वैद्य सूरत सिंह द्वारा रचित जेल गीत की प्रस्तुति दी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इससे पूर्व, राज्यपाल ने कारगिल शहीद लॉस नायक स्व. भीम सिंह ठाकुर तथा कश्मीर मेें आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हिमेश कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यारपण किया।जिला परिषद् की उपाध्यक्ष  परीक्षा चौहान,  जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
Share168SendTweet100
Previous Post

नाहन : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के लिए सामाजिक संस्थाओं की बैठक आयोजित

Next Post

समाज को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम् भूमिका : मुख्यमंत्री

Related Posts

सिरमौर में पुलिस अधिकारियो के तबादले संजय कुमार होंगे एसएचओ  पांवटा साहिब
लाहौल स्पिति

पांवटा साहिब : इंश्योरेंस हड़पने के लिए हत्या करने का आरोपी पुलिस रिमांड पर

6 years ago
लाहुल स्पीति  में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर के खिलाफ  कांग्रेसियों ने की बगावत
लाहौल स्पिति

लाहुल स्पीति में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर के खिलाफ  कांग्रेसियों ने की बगावत

8 years ago
Load More
Next Post
समाज को मजबूत बनाने में मीडिया की  अहम् भूमिका   : मुख्यमंत्री

समाज को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम् भूमिका : मुख्यमंत्री

प्रदेश में नई राहें नई मंजिलें योजना शुरू , ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थल विकसित करने के लिय नौ सर्किट तैयार

प्रदेश में नई राहें नई मंजिलें योजना शुरू , ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थल विकसित करने के लिय नौ सर्किट तैयार

मुख्यमंत्री ने की चालकों के विशेष वेतन और वर्दी भत्ता बढ़ाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने की चालकों के विशेष वेतन और वर्दी भत्ता बढ़ाने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company