• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

समाज को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम् भूमिका : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
404
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

समाज को मजबूत बनाने एवं लोगों की राय बनाने तथा इसे आकार प्रदान करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां शिमला प्रेस क्लब द्वारा दो दिवसीय अन्तर्राज्यीय प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया में समाज को एक नई दिशा देने का सामर्थ्य है, इसलिए पत्रकारों की भूमिका अन्य पेशेवरों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान दौर में मीडिया का प्रभाव एवं पहुंच कई गुणा बढ़ गई है, इसलिए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा विश्वसनीयता को कायम रखना मीडिया का कर्तव्य है।
जय राम ठाकुर ने शिमला प्रेस क्लब द्वारा लोगों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पत्रकारों के साथ हमेशा ही सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को उपयुक्त स्थान प्रदान करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिमला प्रेस क्लब में जिम का उद्घाटन भी किया। शिमला प्रेस क्लब की विजेता टीम का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी खेल गतिविधियां अत्यधिक व्यस्त पत्रकारों को फुर्सत के पल प्रदान करवाती हैं। प्रतियोगिता में चण्डीगढ़ प्रेस क्लब, उत्तराखण्ड प्रेस क्लब देहरादून एवं शिमला प्रेस क्लब की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का अन्तिम मैच शिमला प्रेस क्लब और चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शिमला प्रेस क्लब ने एक विकेट से जीत हासिल की।
मुख्यमंत्री ने शिमला प्रेस क्लब के सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए।शिमला प्रेस क्लब के अध्यक्ष  धनंजय शर्मा ने मुख्यमत्री को शॉल, टोपी तथा समृति चिन्ह भेंट किए। प्रेस क्लब के महासचिव  अनिल हेडली ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया जबकि वरिष्ठ पत्रकार  विजय पुरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रोहित सावल के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Share165SendTweet100
Previous Post

राजगढ़ : गौरवमयी है भारतीय संस्कृति के बलिदानियों का इतिहास बोले राज्यपाल

Next Post

प्रदेश में नई राहें नई मंजिलें योजना शुरू , ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थल विकसित करने के लिय नौ सर्किट तैयार

Next Post
प्रदेश में नई राहें नई मंजिलें योजना शुरू , ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थल विकसित करने के लिय नौ सर्किट तैयार

प्रदेश में नई राहें नई मंजिलें योजना शुरू , ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थल विकसित करने के लिय नौ सर्किट तैयार

मुख्यमंत्री ने की चालकों के विशेष वेतन और वर्दी भत्ता बढ़ाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने की चालकों के विशेष वेतन और वर्दी भत्ता बढ़ाने की घोषणा

????????????????????????????????????

जुडडा का जोहड़-कोटड़ी सड़क निर्माण पर व्यय होगे 2 करोड़ 88 लाख रूपये-डॉ0 बिंदल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App