(जसवीर सिंह हंस ) युवा कांग्रेस नेता साजिद हाशमी ने भाजपा विधायक सुखराम चौधरी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जितने के बाद सुखराम चौधरी विकास के काम करवाने के बजाये सरकारी कर्मचारियों को परेशान करने में लग गये है गुलाबगढ़ के इलाके में ही कई मुस्लिम कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है यहाँ तक की बदले की भावना से काम कर रहे सुखराम चौधरी, चुतर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले करवाने में लगे हुए है व पंप हाउस में लगे कर्मचारियों को बिना कारण के ट्रांसफर किया जा रहा है |
यहाँ तक की कर्मचारियों को कांग्रेस समर्थक बताकर उनके पहाड़ी व दूरदराज के इलाको में तबादला किया जा रहा है | गत दिनों से भाजपा के छुटभैया नेता व सुखराम के करीबी ही एक पटवारी का तबादला दूर राजगढ़ करवाने के लिए भी चक्कर लगा रहे है वही पटवारी भी कोर्ट जाने की तेयारी कर चूका है | युवा कांग्रेस नेता साजिद हाशमी ने आरोप लगाया कि विधायक सुखराम चौधरी के आस पास ऐसे लोग मंडरा रहे है जो अपने काम साधने में लगे हुए है व चुनाव में खर्च किये पैसे पुरे करने के जुगाड़ में है | व कर्मचारियों पर भी छुटभैया नेता दबाव बनाने में लगे हुए है |
युवा कांग्रेस नेता साजिद हाशमी जो की तेज तरार माने जाते है व मुस्लिम नेताओ में उनकी अच्छी पकड़ है ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्येकाल में कोई भी विकास का कार्य नहीं किया व अब गत पांच वर्षो में कांग्रेस का किया हुआ विकास भाजपा को हजम नहीं हो रहा है | व भाजपा के कार्येकाल में हैंडपंप के नाम पर सब्सिडी भाजपा नेता खा गये | युवा कांग्रेस नेता साजिद हाशमी ने कहा कि यदि भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने अगर अपनी तबादला निति में बदलाव नहीं किया व यदि का शोषण किया गया तो युवा कांग्रेस और भाजपा विधायक सुखराम चौधरी क खिलाफ प्रदर्शन करेगी | और उन्होंने कहा कि पूर्व निर्द्लिये विधायक चौधरी किरनेश जंग ने अपने कार्येकाल में विकास करवाए है वो सुखराम चौधरी को हजम नहीं हो रहे है |