सिरमौर के SP रोहित मालपानी नशे के खिलाफ इन एक्शन ,2.5 किलोग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

(जसवीर सिंह हंस ) पिछले कई महीनो से सिरमौर पुलिस ने नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | ये सब युवा आई.पी.एस अधिकारी व सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी के नेत्रत्व में ही सफल हो पाया है | युवा अधिकारी रोहित मालपानी ने नशे पर लगाम लगाने के पुलिस को कड़े निर्देश दे रखे है | पीछे दिनों ही राजगढ़ व सराहां  में चरस की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है | व पोंटा साहिब में भी शराब व स्मेक सहित अन्य नशों के बड़े कारोबारियों को पकड़ने में भी पुलिस ने सफलता हासिल की है |

पुलिस थाना पच्छाद के तहत में पुलिस टीम ने नारग के समीप चरस पकडने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर सांय पुलिस ने नारग के समीप नाका लगाया था। यातायात चैंकिग के दौरान मोड़ पर धरयार गांव की ओर से व्यक्ति पैदल आ रहा था , जिसके हाथ में एक केरी बेग था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।

आरोपी मोहर सिंह पुत्र झागड़ राम निवासी गांव धार डा. लेउनाना, तहसील राजगढ़ निवासी है। केरी बैग की जांच के दौरान बैग से अवैध रूप से ले जाई जा रही 2.500 कि.ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!