पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दूसरे दिन आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कलश यात्रा में शामिल हो कर शरद महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या का शुभारंभ किया।
इस कलश यात्रा में विधि विधान के साथ 108 महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान यात्रा में आतिशबाजी की गई जिसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना घाट पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिवेश के साथ 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। इस दौरान तिब्बती स्कूल के छात्रों द्वारा मधुर धुन से बैंड बजाया गया व अलग-अलग धुन में माँ यमुना का गुणगान किया गया। इसके साथ मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली के कलाकार स्कूली छात्राएं के साथ कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुना घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया व दिप दान किया गया।
इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना भी की।