श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल द्वारा अन्नकूट भंडारे का आयोजन
Khabron wala
पांवटा साहिब। धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल की ओर से अन्नकूट के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शरद गुप्ता एवं डॉ. श्रीमती शिल्पी गुप्ता की ओर से श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

डॉ. शरद गुप्ता एवं डॉ. श्रीमती शिल्पी गुप्ता ने कहा कि अन्न सेवा को भारतीय संस्कृति में सबसे श्रेष्ठ सेवाओं में से एक माना गया है। जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभाता रहेगा।
आयोजक:
श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल
शमशेरपुर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.)









