मणिकर्ण गुरूद्वारा के पास पंजाब के युवक सुखबिंद्र सिंह की मौत के मामले में आया नया मोड़

( धनेश गौतम ) धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण गुरूद्वारा के समीप मिले पंजाब लुधियाना के 36 वर्षीय सुखबिद्र सिंह के मौत मामले में पुलिस को मिले सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 306 के तहत  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंजाब की डांसर पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक सुखबिंद्र सिंह के भाई राजेंद्र सिंह ने पुलिस में अपने बयान  दर्ज करवाए है और मामले में उचित कार्रवाई कर इंसाफ की मांग की है।

राजेेंद्र सिंह ने बताया कि कहा कि सुखबिद्र सिंह घर से 11 मार्च को भाग गया था और उसके बाद परिजनों के पूछने पर सुखबिद्र सिंह कहा कि जहां पर भी है वो ठीक है और उसकी चिंता ना करें। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को फिर से उससे बात हुई तो उसने परिबार के सदस्यों ने ठीक होने की जानकार दी थी। परंतु उसके बाद उसका मोबाइल फोन स्वीच आफ  आया और 17 मार्च सुबह करीब 6 बजे उसने अपनी पत्नी को फोन कर सुसाइड करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डांसर के साथ पहले समझौता हुआ था और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की थी।

उन्होंने कहा कि उसके बाद कोई किसी को तंग नहीं करेगा इसकी लिखित में कार्रवाई हुई थी। उसके बावजूद महिला  सुखबिंद्र सिंह को फोन ब्लैकमेल करती थी। जिसकी परिबार को सूचना थी।उन्होंने कहा कि सुखबिंद्र सिंह लुधियाना में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था और उसके बाद सुखबिद्र सिंह महिला डांसर के संपर्क में आया था। सुखविंद्र सिंह इसके बाद से तनाव में रहता था और महिला डांसर ने उससे 15 लाख रूपए की मांग की थी। जिससे  तंग आ कर उसने आत्महत्या को अंजाम दिया और अपने  दो बच्चे, पत्नी और मां को छोड़ गया।

राजेेंद्र सिंह ने कहा कि परिबार को इंसाफ  मिले और डांसर को कड़ी सजा मिले। वहीए सुखबिद्र सिंह के मित्र रणजीत सिंह ने बताया कि महिला ने सुखबिद्र सिंह को ब्लैकमेल किया और उससे 15 लाख रूपए कर मांग की थी। उसके पास पैसे देने के लिए नहीं थे जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि सुखबिद्र सिंह को इंसाफ  मिले और महिला पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!