नाहन : महिला पंचायत प्रधान पर विकास कार्यो के पैसों में से 5 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप

 

अगर वार्ड का विकास कार्य करवाना है तो  मुझे विकास कार्यों के पैसों में से 5 प्रतिशत देना होगा। अगर नहीं दिया तो विकास कार्य के लिए पैसा नहीं दूंगी  पैसा न देने के  चलते  विकास कार्यों के लिए नहीं देती पैसा। यह आरोप  बर्मा पापड़ी की वार्ड नंबर-7 निशा देवी, वार्ड नंबर-4 के राज  कुमार व वार्ड नंबर-2 की उमा देवी ने यहां प्रेस को जारी बयान में महिला पंचायत प्रधान पर लगाये । उन्होंने कहा कि वार्ड में लाखों रूपयों से विकास कार्य हो रहे हैं। जिसकी एवज में पंचायत प्रधान पांच प्रतिशत का हिस्सा मांगती है। अगर हिस्सा न दे तो वह अगले विकास कार्यों के पैमेंट रोक देती है। इस संबंध को लेकर  डीसी सिरमौर  से भी बात की जा चुकी है। मगर इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

पांच प्रतिशत दो तभी मिलेगा कार्य : बर्मा पापड़ी की वार्ड नंबर-7 निशा देवी, वार्ड नंबर-4 के राज  कुमार व वार्ड नंबर-2 के अलावा मजदूर राम सिंह, राम चंद्र, चंचल लता, वीरमाला देवी, कुंजना देवी, नामो देवी, किरण बाला, रामा देवी, सीता देवी, हंसराज, जमना देवी, सोमनाथ, घनश्याम, बाला देवी व निर्मला देवी के अलावा दर्जनों मजदूरों ने पंचायत प्रधान पर आरोप लगाया कि  काम के बदले पांच प्रतिशत हिस्सा प्रधान को देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर हिस्सा नहीं देते हैं तो काम न देने की धमकी दी जाती है। कई बार इसका विरोध किया। मगर ऊंची पहुंच र ाने वाली पंचायत प्रधान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।  बताया यह  भी जा रहा है विकास कार्यों में इससे पहले भी पंचायत प्रधान कई बार अनियमितताएं बरत चुकी है।  उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है। मगर ऐसा क्या है कि अधिकारी लोग पंचायत प्रधान पर कार्रवाई करते हुए डर रहे हैं।

 

लाखों में से लाख दिए : बर्मा पापड़ी की वार्ड नंबर-7 निशा देवी, वार्ड नंबर-4 के राज  कुमार व वार्ड नंबर-2 कहा कि उन्होंने अपने वार्ड में लाखों रूपए का विकास कार्य लोगों के लिए करवा चुके हैं। मगर इसकी एवज में  हमने पंचायत प्रधान को वार्ड नंबर-7 के विकास कार्यों में से 8500, वार्ड नंबर- 2 के विकास कार्य के लिए 19000 हजार व वार्ड नंबर-4  के विकास कार्यों में 8000 हजार रूपए दे चुके हैं। मगर फिर भी पंचायत प्रधान अगले विकास कार्य के लिए एडवांस में अपना कमिशन मांग रही है। जबकि इससे पहले वार्ड नंबर-5 के विकास कार्यों के लिए 11000 रूपए भी ले चुकी हैं। बर्मा पापड़ी के वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत प्रधान कहती है कि अगला विकास कार्य के लिए राशि तभी मिलेगी जब पिछला हिसाब किताब पूरा किया जाएगा। नहीं तो अपको विकास कार्य के लिए पैसा नहीं दिया जाएगा।

 

क्या कहते हैं बीडीओ : बीडीओ नाहन विनीत  शर्मा ने बताया कि बर्मा पापड़ी के कुछ वार्ड सदस्यों ने पंचायत प्रधान के खिलाप विकास कार्यों के नाम पर पांच प्रतिशत कमिशन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि  वार्ड सदस्यों की शिकायत पर तीन सदस्यी जांच कमेटी गठित कर दी गई है। उनकी रिपोर्ट  आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!