तेंदुए के ख़ौफ से लोगों का घर से निकलना हुआ दुर्भर

चम्बा जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत टीकरी गढ़ में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। वीरबार देर शाम एक तेंदुए ने जिजोट के तेज सिंह पुत्र सूरत राम की खच्चर को मार दिया। इससे दो माह पहले भी तेंदुआ ने दलीहजन ग्रामीण की दुधारू गाय को अपना शिकार बना चुका है। प्रतिदिन शाम व सुबह तेंदुआ घात लगाकर शिकार की तलाश में बैठा होता है। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेंदुए का सबसे अधिक आतंक टिकरीगढ़ पंचायत के जिजोट, दलीहजन,शकोई व सिदोठ में है। इसके अलावा पंचायत टिकरीगढ़ के ओर लोग भी सहमे हुए हैं।

जिजोट व दलीहजन के ग्रामीणों में गिरधारी लाल,उदयलक शर्मा,प्रेम लाल,ठाकुर दास,खेम राज,मान सिंह,हेम राज व खेती राम ने बताया कि एक माह से तेंदुआ उनके जानवरों का शिकार कर रहा है। जंगल में भेड़ बकरियों व पशुओ को चराने ले जाना उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। तेंदुए का इतना अधिक खौफ है कि सुबह काम पर जाने वाले लोग अब धूप निकलने का इंतजार करने लगे हैं। बच्चों को भी स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना निशाना बना रहा है। इससे लोगों में डर पैदा हो गया है कि वह उन पर भी हमला कर सकता है। इस बारे में जानकारी नही है लेकिन तेंदुए को काबू में करने के लिए पिजरे की जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। तेंदुएं को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया जयेगा आर ओ दीवान सिंह टीकरी गढ़।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!