• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राज्यपाल ने टभोग गांव का दौरा कर जानी प्राकृतिक कृषि की जमीनी हकीकत

Desk by Desk
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा), शिमला द्वारा कार्यान्वित सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत ‘कृषक भ्रमण कार्यक्रम’ के तहत राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज यहां शिमला ग्रामीण के सुन्नी तहसील के अन्तर्गत बसंतपुर विकास खण्ड की पाहल पंचायत के टभोग गांव का दौरा किया। उन्होंने सुरेश ठाकुर के खेतों का मुआयना किया, जिन्होंने प्राकृतिक कृषि के तहत सब्जी उत्पादन किया है। पद्मश्री सुभाष पालेकर भी राज्यपाल के साथ थे।

‘कृषक भ्रमण कार्यक्रम’ के तहत प्रदेश के करीब 80 किसानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, राजस्थान इत्यादि अन्य राज्यों के किसान भी शामिल हुए।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में आज शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को देश भर में लागू करने का जो प्रस्ताव दिया है, उसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार इस कृषि पद्धति के प्रति कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हिमाचल प्रदेश इतिहास रचने वाला है, क्योंकि इस कृषि पद्धति के मामले में हम काफी कार्य कर चुके हैं।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर किसानों को इस कृषि पद्धति के लाभ बताये और उन्हें इसे पूर्ण रूप से अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने किसान सुरेश ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर, पद्मश्री सुभाष पालेकर ने कहा कि प्राकृतिक कृषि के मॉडल दूरवर्ती गांव में देखकर उन्हें यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह लगता था कि केवल प्रचार का काम होगा लेकिन टभोग गांव में आकर उनकी धारणा ही बदल गई है।

यहां पहाड़ी गाय का पालन हो रहा है और और प्राकृतिक कृषि के मॉडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश सरकार किसानों के प्रति कितनी चिंतित रहती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि किसानों को खेतों में बाड़बंदी करने के लिए दिए जाने वाले अनुदान को 80 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पद्धति को लेकर सकारात्मक हैं और इस दिशा में हर सहयोग करने को तैयार हैं। इस मौके पर टभोग गांव के लोगों ने सामुहिक तौर पर निर्णय लिया कि पूरा गांव अब प्राकृतिक कृषि करेगा।

Share160SendTweet100
Previous Post

चरस तस्कर को 12 वर्ष का कठोर कारावास और ₹120000 जुर्माना

Next Post

समाज के कमज़ोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं नागरिक : मुख्यमंत्री

Next Post
समाज के कमज़ोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं नागरिक : मुख्यमंत्री

समाज के कमज़ोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं नागरिक : मुख्यमंत्री

पावटा साहिब : शिमला में 378 ग्राम चिट्टे ( स्मेक )  की तस्करी में फरार महिला गिरफ्तार , पकड़ने गई महिला कांस्टेबल व ए एस आई घायल

पावटा साहिब : शिमला में 378 ग्राम चिट्टे ( स्मेक ) की तस्करी में फरार महिला गिरफ्तार , पकड़ने गई महिला कांस्टेबल व ए एस आई घायल

पांवटा साहिब  शराबी वाहन  चालकों को एक दिन की सजा व जूर्माना , दिनभर न्यायालय में रहेंगे खड़े

पांवटा साहिब शराबी वाहन चालकों को एक दिन की सजा व जूर्माना , दिनभर न्यायालय में रहेंगे खड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App