एसएचओ पुर वाला पुलिस स्टेशन विजय कुमार रघुवंशी की अध्यक्षता में बुधवार को बैंक प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया इसमें बैंक तथा एटीएम में सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा की गई एसएचओ विजय रघुवंशी ने बताया कि एटीएम चोरी से बचने के लिए सभी एटीएम में आईपी आधारित उच्च रेगुलेशन नाइट विजन कैमरा लगाए जाएंगे तथा एटीएम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की भी बात हुई है
साथ ही सुरक्षा गार्डों का पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जाएगा उन्होंने बताया कि एटीएम में सभी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे तथा एंटीलॉग स्थापित किया जाएगा तथा रात के समय में एटीएम में कम पैसे रखने की भी सलाह दी गई है सुरक्षा गार्ड को हिमाचल ड्रग फ्री ऐप 112 ऐप इंस्टॉल करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा |











