ADVERTISEMENT

बिजली बिभाग ने पकड़े 42 चोरी के कनेक्शन , लगभग 10 लाख का जुर्माना बसूला

बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ पावटा साहिब विद्युत मंडल ने बड़ी कार्यवाही की है। विभाग ने शिलाई क्षेत्र में बिजली चोरी कर रहे 42 उपभोक्ताओं को  पकड़ा। विभाग ने इन पर लगभग ₹10 लाख का जुर्माना भी ठोका है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ क्षेत्र में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। पावटा साहिब विद्युत मंडल के तहत शिलाई क्षेत्र में  जमकर बिजली चोरी की जा रही थी।  बहुत से घरों में  लोगों ने  बिजली के तार  मीटर में ना डाल कर  सीधे घरों की सप्लाई से जोड़ रखे थे। ऐसे में ट्रांसफार्मर और मेन सप्लाई तारों पर बहुत वर्डन पड़ रहा था।

दर्शन सिंह ठाकुर एक्सईन ने बताया कि  क्षेत्र में बड़ी बिजली चोरी का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के ट्रांसफार्मर  ओवरलोड की वजह से  बार-बार जल रहे थे। सप्लाई तारों पर भी अधिक लोड की वजह से  आग लग रही थी  विभाग के इंजीनियरों ने  इस इस बात की तह तक जाने के लिए मामले की जांच की तो पता चला कि  कंजक्शन से अधिक  बिजली की खपत हो रही है  यानी  जितनी बिजली  की खपत मीटर दिखा रहे हैं उससे कहीं अधिक बिजली  उपयोग हो रही है  ऐसे में विभाग के अधिकारियों  समझने में देर नहीं लगी कि  बिजली की चोरी हो रही है लिहाजा विभाग ने एक टीम गठित कर दबिश दी  तो चौंकाने वाले खुलासे हुए  42 घरों में  बिजली चोरी करते  लोगों को पकड़ा  विभाग ने  इन घरों के  खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई करते हुए  मौके पर ही  लगभग 1000000 का जुर्माना ठोका है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!