पावटा साहिब पुरु वाला पुलिस स्टेशन में कबाड़ के व्यपारियो के साथ एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे चोरी के मामलो रोकने के लिए कुछ निर्देश जारी किये गये | ट्रेक्टर को निर्धारित मात्रा में हि सामान ढोने के निर्देश दिए गए तथा पुराना सामान खरीदने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं कि केवल बिल सामान्य खरीदा जाए ताकि चोरी के सामान की खरीद फरोख्त ना हो सके
कबाड़ी व्यपारियो के यहां काम कर रहे सभी वर्कर जो कि बाहरी राज्यों से है उनकी पुलिस में वेरिफिकेशन कराई जाए तथा सभी लोगों को हिमाचल ड्रग फ्री ऐप तथा 112 ऐप डाउनलोड करने के लिए निर्देश दिए गए | गौरतलब है कि पुर वाला पुलिस स्टेशन बनने के बाद एस एच ओ विजय रघुवंशी ने वहां पदभार संभाला है तबसे अपराधों में काफी कमी आई है भाई पुर वाला पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी तथा पुलिस अधिकारी दिन रात अपराधो पर लगाम लगाने में जुटे हुए हैं |











