108 एम्बुलेंस ने फिर कमाल किया है जिसको सरकारी डॉक्टर ने बता दिया था सर्जरी उसकी नार्मल डिलीवरी करा दी है | आशा देवी ( 28 ) को सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब लाया गया था | आशा देवी के परिजनों का आरोप है कि मोके पर तेनात डॉक्टर के एल भगत ने ये बोल के रेफर किया था कि बच्चा उल्टा है इसको जल्दी से जल्दी नाहन हॉस्पिटल ले जाओ । डॉक्टर ने हॉस्पिटल में तेनात गायनी के डॉक्टर को बुलाने की जहमत तक नहीं उठाई | जबकि नाहन हॉस्पिटल से चंद मिनट की दुरी पर ही सफल डिलवरी एमटी वैशाली व पायलट अनिल ने करवाई । जिसको नाहन हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है | बच्चा व जच्चा भी अब स्वस्थ्य लाभ ले रहे है |
अब तो लोग ये कहने लगे है कि यदि डिलीवरी करवानी है तो हॉस्पिटल की बजाये 108 एम्बुलेंस में करवा लो | जी हा क्यूंकि सरकारी डॉक्टरो के तो इतने बुरे हाल हो गये है की जिस डिलीवरी के लिए सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब से ये कहकर रेफर कर दिया जाता है कि सर्जरी होगी उसी डिलीवरी को एम्बुलेंस कर्मी नार्मल डिलीवरी करवा देते है |
और इस मामले में पांवटा साहिब के हॉस्पिटल का तो बुरा हाल है यहाँ तेनात एक डॉक्टर जो अपने आप को बड़ा गायनी का डॉक्टर बताता है बिलकुल समय पर या तो सर्जरी बता देता है लेमन हॉस्पिटल जाने की सलाह देता है जैसे लेमन हॉस्पिटल में उसकी कोई सेटिंग हो | यहाँ तक की अल्ट्रासाउंड के लिए भी एक खास नर्सिंग होम का नाम लिखा जाता है | यदि पर्ची देखी जाये तो एक खास कम्पनी की दवाई ही लिखी जाती है | इस विषय पर स्वास्थ्य निदेशक तक तक शिकायत जा चुकी है |











