विद्युत विभाग ने छापेमारी कर विद्युत चोरी के 14 मामले पकड़े है , लगभग 3 लाख रुपए जुर्माना लगाया है | विद्युत मंडल धौला कुआं के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा गठित टीम ने किरतपुर, भगवानपुर, मिश्र वाला, मटक माजरी, माजरा, टोकियो, सैन वाला,आदि क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की। छापामारी के दौरान टीम ने 14 बिजली चोरी के मामले पकड़े।
जानकारी अनुसार इन 14 मामलों में लगभग ₹300000 जुर्माना बताया जा रहा है। पकड़े गए चोरी के मामलों में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विद्युत कनेक्शन काट मीटर अपने कब्जे में ले लिए हैं। टीम में एसडीओ विद्युत उप मंडल धौला कुआं रवि शंकर चौहान, कार्यकारी एसडीओ रामपाल, कनिष्ट अभियंता अशोकेंदर , अमित, धनवीर, प्रीतम, हंसराज आदि शामिल रहे। मामले की पुष्टि एक्स ई एन दर्शन सिंह ने की है











