पावटा साहिब पुलिस को नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है देर शाम डीएसपी सोमदत्त की अगुवाई में पुलिस ने देवी नगर के मशहूर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंटी पुत्र बिजेंद्र निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर को डीएवी स्कूल के पीछे होमगार्ड ऑफिस के समीप 7.3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है |
डीएसपी सोमदत्त के कड़े निर्देशों के बाद एएसआई ज्ञान चंद ,एएसआई प्रकाश चंद ,हेड कांस्टेबल जेपी ,कांस्टेबल उमेश व विकी की टीम ने ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है गौरतलब है कि नशे पर लगाम लगाने के लिए डीएसपी सोमदत्त शर्मा व एस एच ओ संजय शर्मा कड़े प्रयास कर रहे हैं इस विषय में एस एच ओ संजय शर्मा ने बताया कि देवी नगर का यह इलाका नशा तस्करी के लिए कुख्यात है तथा अभी तक यह नशा तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे जिसके बाद ही थाने के सभी पुलिस कर्मचारियों को नशे के खिलाफ कार्य करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए थे |
वहीं डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा तथा सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा जो पहले से ही नशे के खिलाफ एक खास मुहिम चलाए हुए हैं ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए खास निर्देश जारी किए हुए हैं उन्होंने कहा कि आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा तथा पता किया जाएगा कि आरोपी यह स्मेक कहां से खरीद कर लाता था तथा युवाओं को बेचकर उनकी जिंदगी खराब कर रहा था |
गौरतलब है कि हेड कोस्टेबल जेपी कॉस्टेबल उमेश कॉस्टेबल विक्की पहले भी कई नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सका चुके हैं इस टीम ने पहले भी गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है तथा एसपी सिरमोर अजय कृष्ण शर्मा के खास निर्देशों के बाद यह टीम शहर में नशा तस्करों का सुराग लगा उनको गिरफ्तार करने के पीछे लगी हुई है खबरों वाला से पुलिसकर्मियों को दिल से सलाम करता है तथा पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि नशा पर लगाम लगाने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए ताकि ऐसे पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे |











