ADVERTISEMENT

पच्छाद : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जिला सिरमौर के पच्छाद की बागथन पंचायत में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। जानकारी के मुताबिक बागथन पंचायत के कुडलु गांव में 29 वर्षीय विवाहिता रीना देवी ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा दिया। जब काफी समय तक महिला रसोईघर में नही आई तो परिजन उसे देखते हुए कमरे में पहुंच और देखा कि रीना फंदे से झूल रही थी।

जब तक विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि रीना की शादी बीते साल अगस्त माह में कुडलु निवासी वीरेंद्र सिंह से हुई थी। महिला जिला मंडी की रहने वाली थी, जिसे प्रेम विवाह रचाया गया था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!