(नीना गौतम ) दोस्तों के साथ मलेशिया से मनाली घूमने आई
महिला की हर्ट अटैक से मौत ही गई। विदेशी महिला की पहचान 55 वर्षीय वनाएस पुत्री वादीवेलो निवासी 657 लोट 10436 बी बाथ 5 ए जालान साहब नंदराय 41000 क्लेंग सेलागोर डेरिल इशान मलेशिया के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल मनाली से थाना पर दूरभाष द्वारा सूचना मिली कि एक महिला को मृत
अवस्था में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया है। पुलिस अधिकारी विजय कुमार अन्य सहयोगी कर्मचारियों सहित सिविल अस्पताल मनाली पहुंचे।
विदेशी महिला 27 जनवरी को 4 पुरुष व 15 महिलाओं के साथ घूमने के लिए मलेशिया से मनालीआई थी। सभी विक्टरी रिसोर्ट कन्याल में ठहरे हुए थे। आज सभी ने सुबह 4 बजे अमृतसर के लिए जाना था। महिला की तबीयतअचानक खराब हो गई जिस कारण इसे साथियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला की मौत हर्ट अटैक से हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।अकसर बाहरी क्षेत्र से आए लोगों की ज्यादा ठंड के कारण हिल्स स्टेशन में तबीयत खराब हो जाती है और कई बार यह मौत का कारण भी बन जाती है।










