(नीना गौतम ) भुंतर स्थित चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कलैहली में एसआर निजी अस्पताल के समीप वॉल्वो बस एचआर 38 जेड 2432 सिटीलैंड चामुंडा ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने जानकारी देतेहुए बताया कि एक वॉल्वो बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। कलैहली के पास बस चालक ने बुधवार शाम को एक व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए है। घटना को अंजाम देकर फरार वॉल्वो बस चालक फरार हो गया। पुलिस में मामला दर्ज कर फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रामसिंह 60 पुत्र बेलीराम निवासी बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप मेंहुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मृत का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने लाश को परिजनों को सौंप दिया।











