( जसवीर सिंह हंस ) यह एक फिल्मी सीन जैसा था जिसमें एक शराब तस्कर पीछा कर रहे पुलिस कर्मचारी की गाड़ी को टक्कर मार फरार होने की कोशिश कर रहा था परंतु पुलिस कर्मचारी लगातार उसका पीछा करता रहा अंत में पुलिस को देखकर शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गया |
यह कोई फिल्मी सीन नहीं असली कहानी है सिरमौर पुलिस की एस आई यु टीम में तैनात जुल्फान अली जो कि मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं को सूचना मिली थी कि काला आम्ब की ओर से u k 07 7821 गाड़ी में अवैध शराब की तस्करी हो रही है जिसके बाद मुख्य आरक्षी जुल्फान अली ने नाहन से ही गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया तथा साथ ही पावटा साहिब साहिब पुलिस के एसएचओ संजय शर्मा को भी फोन पर सूचना दे दी के आरोपी भागने की फिराक में है इलाके में नाके लगा दिये जाए | इस दोरान आरोपी ने मुख्य आरक्षी जुल्फान अली की कार को कई बार अपनी कार से टक्कर मार दी जिसमे वह बाल बाल बचे |
इसी दौरान आरोपी किशनपुरा की ओर जा रहे एक छोटे मार्ग पर मोड गया वहीं पावटा साहिब पुलिस से भी ए एस आई प्रकाश चंद आरक्षी मनोज कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी आरोपी को पकड़ने निकल चुके थे आरोपी आनन-फानन में गाड़ी छोड़ भाग गया पुलिस ने तलाशी के दोरान कार से 22 पेटियां शराब की बरामद की है | मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा











