ADVERTISEMENT

ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर ट्रक हवा में लटका , लगा लम्बा जाम

ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर एक ट्रक के हवा में लटकने से लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि सड़क पिछले पांच घंटे से बंद है। कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे है। इस वजह से जिला मुख्यालय नाहन, संगड़ाह और हरिपुरधार की ओर जाने वाली सरकारी और निजी बसें भी समय पर स्टेशनों तक नही पहुंच पा रही हैं।

जानकारी के अनुसार काकोग के समीप एक ट्रक सड़क धंसने के कारण हवा के लटक गया है। गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा टल गया। यह ट्रक नाहन से सामान लेकर हरिपुरधार की तरफ जा रहा था । इसी दौरान काकोग के सड़क का एक हिस्सा धसने से ट्रक खाई की तरफ लटक गया। ट्रक चालक द्वारा क्रेन को बुलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, संगड़ाह पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि नाहन-हरिपुरधार मेजर डिस्टिक रोड रेणुकाजी, चौपाल व शिलाई विधानसभा क्षेत्र को जोड़ता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!