ADVERTISEMENT

आनी का अंद्रेज भूटान में होने वाली अंतराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

(नीना गौतम ) आनी का अंद्रेज कुमार युवा गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान से भूटान में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा होगा। अंद्रेज कुमार 10 अप्रैल को भूटान में होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनका चयन हाल ही में उतर प्रदेश के आगरा में संपन्न चयन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। युवा गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के हिमाचल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोच प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया की अंद्रेज के अलावा आनी के 6 अन्य बच्चों का चयन भी 30-31 मार्च को हिसार में होने वाली सेकंड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जहां वे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


उन्होंने बताया कि गत 25 फरवरी को हिमाचल के बद्दी में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रदेश भर के 72 खिलाडिय़ों ने फुटबॉल,हॉकी,क्रिकेट,कब्बडी,वॉलीबॉल,बैडमिंटन,एथेलेटिक्स आदि विभिन्न खेलों के विभिन्न वर्गों के लिए ट्रायल दिए थे। जिसमें आनी क्षेत्र सेकुल 7 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल के लिए चयन हुआ था। जिनमेअंडर19 कबड्डी के लिए आनी से अंद्रेज ठाकुर और डालम चंद का चयन हुआ था। जबकि वॉलीबॉल के अंडर-17 वर्ग में आनी के विशाल कुमार,ओंकार सूर्यवंशी,राहुल कुमार,अंडर-19 गल्र्स वॉलीबॉल में आनी की अंजना ठाकुर और कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में प्रियांशु सूद का चयन हुआ था।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!