ADVERTISEMENT

बलदेव तोमर को दोबारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कार्यभार ,राजीव बिंदल ने की प्रदेश प्रवक्ता और सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा

शिमला में  आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है जिसमें बलदेव तोमर को दोबारा प्रवक्ता पद दिया गया है | गौरतलब है कि सिरमौर जिले से शिलाई के पूर्व विधायक तथा वर्तमान में खाद्य व आपूर्ति बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर को यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है

बलदेव तोमर से अलावा ऊना रामकुमार कांगड़ा से उमेश शर्मा हमीरपुर से विनोद ठाकुर सुंदर नगर से अजय राणा तथा महासू से शशि दत्त को प्रवक्ता पद पर तैनाती दी गई है | इसे अलावा चेतन ब्रागटा को आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक तथा राजपाल सिंह को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक एवं स्टार व्यवस्था का पालक नियुक्त किया गया है भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य कार्यसमिति सदस्यों तथा प्रकोष्ठ के संयोजक ओं की घोषणा बाद में की जाएगी

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!