ADVERTISEMENT

सडक व्लासटींग के दौरान पत्थर गिरने पर महिला की मौत

(नीना गौतम )उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत नोहांडा के गांव गुशैनी से तिंदर की ओर निकले वालीं सड़क पर एक महिला के उपर पत्थर गिर जाने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के ग्रामीणों ज्ञान चंद ,सीता देवी ,वीर ,ठाकुर दास ,तेजा सिंह ,प्रेम सिंह ,हरि सिंह पूर्ण ,निरत ,खूव राम के अनुसार महिला नारा देवी 37 बर्ष पत्नी जगीत गांव तिंदर गुशैनी बंजार अपने घर की ओर शाक्टी गाड के पास पैदल जा रही थी तभी अचानक महिला के उपर सडक कार्य के चलते ब्लासटींग की गई जिस से महिला के उपर एक वडी चटटान गिरी व महिला की मौत हो गयी।


परिवार के सदस्यों ज्ञान चंद ,सीता देवी 1,वीर ,ठाकुर दास सीता देवी 2 के मुताबिक गुशैनी से ग्रामीणों की सुबिधा के लिए सडक निकाली जा रही है व सडक कार्य के चलते कटिंग भी की जा रही है व इस कटिंग के दौरान ब्लासटींग की गई व पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई । ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सुचना बंजार पुलिस को दी गई तो बंजार पुलिस की टीम घटना स्थल पर रोष व्यक्त ग्रामीणों द्वारा पुलिस को शव सौंप दिया गया । डीएसपी बिन्नी मिन्हास का कहना है इस सदभ्र में मामला दर्ज किया जा रहा है व पुलिस द्वारा ग्रामीणों से वात कर शव अपने कब्जें में ले लिया गया है । अगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!