नाहन, पावटा साहिब शहर के उन लोगों के लिए, जो साठ वर्ष से ज्यादा उम्र के है तथा अकेले रहते हैं, सेहत ठीक नहीं है ,घर में सहायता के लिए कोई और नहीं है और स्वयं बाज़ार नहीं जा सकते को घर पर जरूरी सामान, दवाई इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए जिला पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01702 222223 व व्हाट्सएप नम्बर 7650002024 जारी किए गए हैं।
इस संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष उस व्यक्ति से सामान व उसकी रिहाइश का विवरण पूछ कर संबन्धित पुलिस थाना व चौकी को सूचित करेगा तथा संबन्धित थाना /चौकी प्रभारी ऐसे जरूरतमन्द व्यक्ति से संपर्क कर उसके नजदीक किसी भी दूकान से सामान खरीद कर उपलब्ध करवाएगा तथा कीमत संबन्धित व्यक्ति से प्राप्त करेगा। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस लोगो की मदद करने में जुटी हुई है |












