ADVERTISEMENT

राजगढ़ : किसानों की सब्जियों को मार्किट तक पहूंचाने के लिए जारी किए जा रहे परमिट


राजगढ़ क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली सब्जियों को मार्किट तक पहूंचाने के लिए प्रशासन द्वारा परिमिट जारी किए जा रहे हैं ताकि किसानों को अपनी फसल के उचित दाम मिल सके । यह जानकारी देते हुए एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में इन दिनों मटर की फसल तैयार हुई है जिसके लिए प्रशासन द्वारा राजगढ़ से सोलन, परवाणु और चंडीगढ़ के लिए परमिट दिए जा रहे है ताकि किसानों की फसल समय पर मंडियों में पहूंच सके । उन्होेने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से  सब्जियों को एकत्रित करके राजगढ़ व सनौरा मंडियों तक पहूंचाने के लिए भी व्यवस्था की गई है । इसके अतिरिक्त सोलन से राशन इत्यादि लाने के लिए भी व्यापारियों को परमिट जारी किए गए हैं ।


एसडीएम ने बताया कि इस राष्ट्रीय आपदा राजगढ़ के समीप रेड़ी गुसान में 20 मजदूर फंसे है जिनमें से 13 मजदूर जम्मू व काश्मीर तथा 7 मजदूर मध्यप्रदेश से हैं । उन्होने बताया कि इन मजदूरों को राशन इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए संबधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए है ताकि इस दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे । उन्होेने राजगढ़ उप मंडल में लॉकडाउन और कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है तथा कर्फ्यू में ढील देने के दौरान लोग समाजिक दूरी बनाकर राशन व अन्य सामान बाजार से खरीद रहे हैं । उन्होने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एसडीएम ऑफिस में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है ताकि लोगों की समय पर  सहायता प्रदान की जा सके।


उन्होने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों मंे ही रहें तथा कर्फ्यू में दी जा रही ढील के दौरान बुजुर्गों व बच्चों को सामान लेने न भेंजे बल्कि स्वयं निर्धारित समय में सामान खरीदें । मास्ट और सेनेटाईजर का प्रयोग अवश्य करें । उन्होने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र के करीब एक सौ परिवारों को सामान की होम डिलीवरी की जा चुकी है । उन्होने कहा कि कोरोना वायरस से डरें नहीं बल्कि सावधानी बरतें और सामाजिक दूरी बनाएं रखें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!