जहां एक ओर कोरोना वायरस के खौफ में दुनिया घरों में लॉकडाउन हो गई है तथा पुलिस भी कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के लिए दिन-रात जुटी हुई है वहां कुछ समाज के कलंकित अपराधी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं | मिली जानकारी के अनुसार शमशेरपुर में रहने वाले जसवीर सिंह बंगा की बोलेरो गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी थी तथा शातिर अपराधी कार के टायर स्टपनी चोरी कर अपनी जायलो गाड़ी में रख कर रफूचक्कर हो गए |
मामला पुलिस तक पहुंचा तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी मामले की जांच हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह को सौंपी गई इसी दौरान पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली की आरोपी जसवीर सिंह और दलजीत सिंह निवासी कांशीपुर अपनी जायलो गाड़ी में इस चोरी की वारदात को अंजाम देकर गए हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा तथा चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया | आज आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी आरोपियों ने कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है |












