जहां एक और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गरीबों को एडवांस राशन देने की बात कर रहे हैं तथा गरीबों के घर तक राशन पहुंचाने की बात कर रहे हैं वहीं डिपो होल्डर द्वारा सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं डिपो होल्डर की लापरवाही का नतीजा फूलपुर बांगरण के ग्रामीणों को भुगतना पड़ा जहां पर कल व आज डिपो बंद रहने के कारण ग्रामीणों को बिना राशन लिए ही घर वापस जाना पड़ा |
उससे पहले भी डिपो होल्डर द्वारा 3 घंटे के लिए ही डिपो खोला गया था जिसके कारण अधिकतर लोगों को बिना सामान के ही वापिस जाना पड़ा था | ग्रामीणों ने इस विषय में जब अधिकारियों को शिकायत भेजी तो अधिकारियों ने इस मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है | वहीं खाद्य व आपूर्ति विभाग के निरीक्षक श्याम भाटिया ने बताया कि दीपू संचालक से बात नहीं हो पाई है तथा डिपो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि डिपो संचालकों को गरीब लोगों को राशन देने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे यदि निर्देशों का आवेला हुई है तो सरकार के आदेशों के तहत डिपो होल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है | अब देखना यह होगा कि सिरमौर जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार इन गरीब राशन धारकों की सुनवाई कर डिपो होल्डर के खिलाफ क्या कड़ी कार्रवाई करेगा












