पावटा साहिब : मिश्र वाला मदरसे में क्वारंटाईन किए 35 जमातियों को तारुवाला स्कूल में किया गया शिफ्ट

जिला सिरमौर में आए विभिन्न क्षेत्रों से जमातियो को अब मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल में क्वारंटाईन किया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात इन जमात से आए लोगों को मिसरवाला स्थित मदरसे में क्वाटरीन किया गया था अब प्रशासन की देखरेख में इन जमातियों को जो जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्र लौहगढ़, सूरजपुर व कोलावालाभूंड में जमात पर आए हुए थे इन लोगों को अब मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल में क्वारंटाईन किया जाएगा

 आज जिला उपायुक्त ने उपमंडल के अधिकारी को आदेश दिया कि इन जमातियों को यहां से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल  में शिफ्ट किया जाए | वही देर रात से ही इन जमाती को कवारटाइन करने के लिए माजरा पुलिस बल काफी संख्या में तैनात किया गया तथा मौके पर पुलिस बल के साथ साथ नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे | पुलिस के कड़े पहरे के बीच में जमात से आए इन लोगो को एच आर टी सी बसो में बिठाकर शिफ्ट किया गया है |

मिश्रवाला मदरसे से तारूवाला स्कूल में शिफ्ट किए गए जमाती जो की जिला सिरमौर में जमात पर आए हुए थे उन्हें मिश्र वाला मदरसे से पौंटा साहिब के तारूवाला स्कूल में कवांटराइन करने के लिए शिफ्ट किया  गया है  | मौके पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब संजय शर्मा के साथ पुलिस बल तैनात रहा वहीं कड़े पहरे व सोशल डिस्टेंस  के बीच एक-एक जमाती को पुलिस बल के द्वारा एचआरटीसी की बसों में बिठाया गया तथा उन्हें मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब तारुवाला के लिए रवाना किया गया

 वहीं नोडल अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा आदेश मिले थे जिसके बाद उन्होंने पुलिस बल के मदद के साथ यहां से जमात में आए लोगों को शिफ्ट करवाया गया है | गौरतलब है कि जिला सिरमौर के कॉलावाला भूंड , लौहगढ़ तथा सूरजपुर में दिल्ली नेरवा चौपाल तथा सोलन के नालागढ़ व हरियाणा कालका से विभिन्न जमाते आई हुई थी जिन्हें प्रशासन के द्वारा पहले इन्हीं मस्जिदों में क्वार्टराइन किया गया था परंतु सुबे में करोना केस के बढ़ते हुए मामले देखते हुए इन जमातीयों को एकत्रित कर एक ही जगह क्वार्टराइन करने के आदेश दिए गए उसके बाद नोडल अधिकारी के द्वारा बसों का इंतजाम किया गया तथा इन्हें विभिन्न क्षेत्रों से बुलाकर कवारटाइन  किया गया है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!