राजकीय सम्मान के साथ शहीद बालकृष्ण पंचतत्व में विलीन,श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुआ कुल्लू का जवान

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुआ कुल्लू का बालकृष्ण पंचतत्व में विलीन हो गया है। कुल्लू के भूतनाथ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार केवनमंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शहीद को अंतिमश्रद्धांजलि दी। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में हिमाचलप्रदेश के 2 जवान भी शहीद हुए हैं, जिसमें एक जवान जिला कुल्लू के खराहल घाटी के पुईद गांव का रहने वाला था। सेना के जवानों द्वारा शहीद बालकृष्ण के पार्थिव देह को पठानकोट पहुंचाया गया। जहां से सेना के हेलीकॉप्टर के द्वारा उसे मनाली के साथ लगते सासे हेलीपैड पर पर पहुंचाया गया। सासे हेलीपैड से सेना के वाहन के द्वारा पार्थिव देह को शहीद के घर ले जाया गया। जहां परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों ने उसे अंतिम श्रद्धांजलि भी दी।


इसके बाद पुलिस व सेना के जवानों के द्वारा शहीद बालकृष्ण के शव कोकुल्लू स्थित शमशान घाट में लाया गया। जहां सेना व पुलिस के कर्मियोंद्वारा राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत माता की जय,बालकृष्ण अमर रहे के नारों से शहर गूंज उठा। हालांकि कफ्र्यू के चलते अधिक लोगों को अंतिम क्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन लोग अपने घरों की छतों पर खड़े होकर भी भारत माता की जय कार के नारे लगाते रहे। शहीद बालकृष्ण के छोटा भाई केहर सिंह जो खुद सेना में जवान है, उसने अपने बड़े भाई की चिता को मुखाग्रि प्रदान की। इस दौरान वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी शहीद के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शहीद ने आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी जान दी है जो कि भारत के लिए गर्व का विषय है। ऐसे शहीद की शहादत को हमेशा ही याद रखा जाएगा।


वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी शहीद केपरिवार को 20 लाख की राशि देने की घोषणा की गई है। जिसमें 5 लाख की राशि जारी कर दी गई है। बाकी राशि भी औपचारिकता पूरी होते ही जारी कर दीजाएगी। वहीं शहीद बालकृष्ण के भाई केहर सिंह का कहना है कि उन्हें अपने भाई की शहादत पर गर्व है और वह भी चाहते हैं कि वे भी अपने देश की सेवा में काम आए। वहीं शहीद बालकृष्ण के भाई केहर सिंह का कहना है कि उन्हें अपने भाई की शहादत पर गर्व है और वह भी चाहते हैं कि वे भी अपने देश की सेवा में काम आए। वहीं शहीद बालकृष्ण को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए वन मंत्री गोविंद सिंह के अलावा कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह सहित प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनहित विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने भी शहिद के परिवार को सांतवना दी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!