ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : बलात्कार का आरोपी पुलिस रिमांड पर

पांवटा साहिब के माजरा थाने के अंतर्गत आने वाले टोका नगला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला जो कि अपनी मौसी के घर जा रही थी के साथ एक स्थानीय युवक द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया मिली जानकारी के अनुसार महिला जब अपनी मौसी के घर जा रही थी तो रास्ते में आरोपी ने एक पोल्ट्री फार्म में ले जाकर महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया |

जिसके बाद महिला व उसके परिजनों ने माजरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया तथा मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया | आज आरोपी मुजाहिर उम्र 26 वर्ष पुत्र जाकिर को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जहां कोरोना  महामारी के चलते  पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है वही कर्फ्यू के बीच आरोपी इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दे गया |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!