ADVERTISEMENT

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की धोखाधड़ी

Khabron wala 

सुजानपुर तहसील के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 2 करोड़ 37 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से शिकायत की है। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच करवाने तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायतकर्त्ता ने एसपी को शिकायत सौंपने के उपरांत हमीरपुर में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि वह भारतीय सेना में सेवा के दौरान अपनी एक टांग गंवा चुके हैं। अपने पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने की इच्छा के चलते उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर भरोसा किया। उनका आरोप है कि उन्हें सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, सैन्य प्रतिष्ठानों, रेलवे तथा अन्य विभागों में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया।

इस सिलसिले में उनसे और अन्य लोगों से अलग-अलग माध्यमों से धनराशि प्राप्त की गई। उन्होंने शिकायत में दावा किया है कि विभिन्न व्यक्तियों महाराष्ट्र के राहुल किशोर गायकवाड़ ने लगभग 45 लाख रुपए, रवि कुमार चनौर (कांगड़ा) करीब डेढ़ करोड़ रुपए तथा तिलक राज निवासी पठानकोट से लगभग 42 लाख रुपए की धनराशि का लेन-देन हुआ। इन तीनों मदों को मिलाकर कुल राशि 2 करोड़ 37 लाख रुपए बताई गई है। हालांकि शिकायतकर्त्ता ने स्वयं भी इस रकम का अंतिम निर्धारण बैंक खातों और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद किए जाने की मांग की है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फर्जी नियुक्ति पत्र और धमकियां देने के आरोपों की जांच की मांग

सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें अलग-अलग तारीखों पर नियुक्ति पत्र भेजे गए, जिनकी सत्यता संदिग्ध है। उन्होंने कथित फर्जी दस्तावेजों, ऋण संबंधी कागजात, चैक तथा संदेशों की जांच करवाने की मांग की है। शिकायत में धनराशि वापस मांगने पर धमकियां देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्त्ता ने पुलिस से संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच, अन्य संभावित पीड़ितों के बयान दर्ज करने, बैंक लेन-देन और इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का सत्यापन करने तथा कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *