ADVERTISEMENT

कोविड-19 के संकट में जुन्गा की सात पंचायतों में आठ पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा

कोविड-19 के देशव्यापी संकट के दौरान जुन्गा क्षेत्र की सात पंचायतों के करीब 80 गांव में लॉकडाउन और कर्फ्यू की अनुपालना करवाने के लिए पुलिस के आठ जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है । पुलिस के यह जवान अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेस्ंिाग तथा सेनिटाईजर के इस्तेमाल बारे  घर घर जाकर पाठ पढ़ा रहें हैं जबकि इन जवानों को अपने परिवार से मिलने बगैर काफी दिन हो चुके हैं । गौर रहे कि जहां सभी कर्मचारी कोविड-19 के संकट के चलते घरों में दुबके पड़े हैं वहंीं पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना वॉरियर बनकर लोगों की सेवा व सहायता कर रहे हैं।

पुलिस चौकी इंचार्ज जुन्गा एएसआई जोगिंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान पुलिस के जवानों द्वारा पूरे क्षेत्र की प्रतिदिन गश्त की जा रही है और अभी तक लॉकडाउन की उलंघना का मामला कोई सामने नहंी आया है । दुकानदारों द्वारा निर्धारित समयय पर दुकानें खोली और बंद की जा रही है । उन्होने बताया कि गश्त के लिए पांच रूट निर्धारित किए गए थे जिनमें जुन्गा-पीरन रूट, जुन्गा-जनेडघाट-डूब्लू-लखोटी रूट, जुन्गा-छलंडा-कोटी-मुंडाघाट और जुन्गा साधुपुल रूट शामिल है । इसके अतिरिक्त जुन्गा के साथ साधुपुल और चायल के समीप छलंडा में नाका भी लगाए गए हैं । उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा कोटी में पिछले करीब तीन माह से रह रहे बाहरी राज्यों के 26 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई परंतु किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्ष्ण नहीं पाए गए । उन्होने बताया कि जुन्गा में केवल व्यक्ति को एहतियात के तौर  पर क्वांरटाईन पर रखा गया है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!