ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : ट्रक मालिक गोल्डी ने साथी सहित कमरे में बंद कर पिट डाला ड्राईवर , जान से मारने की दी धमकियाँ

अरुण कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र  लाल सिंह निवासी  मलकपुर बांगर तहसील व थाना यमुनानगर जिला जगाधरी,हरियाणा ने पुलिस स्टेशन माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है की वह  तिरुपति मैडिकाज-3 सुरजपुर से ट्रक न0 HP 17 B-6752 में दवाईयां लोड करके दिल्ली गया था।इसके साथ कंडक्टर सोनू भी साथ दिल्ली गया था।कम्पनी ने इसे वापसी में खाली गाड़ी लाने की अनुमति दे रखी थी।क्योंकि आजकल लॉकडाऊन के कारण व कोरोना(कोविड-19) महामारी के कारण वापसी में गाड़ी में लोड़ नही मिल रहा था यह व कंडक्टर सोनू पिछले कल दिनांक 12.04.2020 को वापिस पांवटा-साहिब पहुँचे और इसने गाड़ी को गाड़ी मालिक गोल्डी के मकान के साथ बीयर प्लांट टोक्यों में खड़ी की थी |

समय करीब 6 बजे शाम जब यह गाड़ी से उतरा ही था और पानी पीने लगा तो गाड़ी मालिक गोल्डी व उसका साथी अशोक कुमार इसके पास आये और इसे व सोनू को कहने लगे कि तुमने दिल्ली से खाली गाड़ी क्यों वापिस लाई है जबकि तुम्हे वापसी में गाड़ी में लोड लेकर कम्पनी वापिस आना था।जिस पर इसने गोल्डी को कहा कि इसे कम्पनी से खाली गाड़ी लाने की ही अनुमति दी थी।तो गोल्डी ने इसे एकदम पकड़कर सड़क के साथ एक दुकान के अन्दर ले गये,अशोक कुमार भी उसके साथ था तो इन दोनो ने इसे व सोनू को दुकान के अन्दर शटर बन्द करके कस्सी के बिन्टे से मारपीट की है।इन दोनों की मारपीट से इसे बाई बाजू,बाई टांग तथा पीठ में चोटे आई है।इसे व सोनू को करीब एक घण्टे तक दुकान के अन्दर शटर बन्द करके गोल्डी व अशोक कुमार ने मारपीट की है और बाद में इसे धमकी दी कि यदि किसी को यह बात बताई तो जान से मार दूगाँ ।जिस पर माजरा पुलिस थाना माजरा में आई पी सी की धारा 342,323,506,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!