ADVERTISEMENT

नाहन मेडिकल कॉलेज की दूसरी स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजीटिव

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की एक और स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव निकली है। शनिवार सुबह को आई सैंपल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह स्टाफ नर्स भी 22 अगस्त को ऑर्थो वार्ड में पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आई थी। इस मरीज को स्टाफ नर्स ने अटेंड किया था। यह स्टाफ नर्स छुट्टी पर चल रही थी।

बता दें कि इससे पहले वीरवार देर रात मेडिकल कॉलेज की एक अन्य स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा 22 अगस्त को शिलाई के टटियाना के एक पेशेंट के कोरोना पॉजिटिव बावजूद न तो आर्थो वार्ड सील किया गया और न ही नर्स को होम आइसोलेट किया गया। यह नर्स नाइट ड्यूटी पर तैनात थी वहीं शनिवार को पॉजिटिव आई दूसरी स्टाफ नर्स ने भी उक्त मरीज को डे शिफ्ट में अटेंड किया था।

वहीं ऑर्थो वार्ड में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में और कितने लोग आए हैं यह भी बड़ा सवाल है। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रिंसिपल डॉ. महेंद्रू ने मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी एहतियातन आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!