ADVERTISEMENT

2 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की करंट लगने से मौत; परिवार में पसरा मातम

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों और युवाओं में शोक व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर स्वागत तैयारियों में जुटे चंद्रमणि कुलेठी झंडे लगाते समय अचानक बिजली की तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक निधन से कांग्रेस संगठन, समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

चंद्रमणि कुलेठी चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र स्थित होली घाटी के निवासी थे। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे थे। चंद्रमणि की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका एक दो साल का बेटा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *