ADVERTISEMENT

सिरमौर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा इन एक्शन ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने खुद पैदल निकले सड़कों पर

सिरमौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने एक विशेष अभियान शुरू किया है जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद गत दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर दिखाई दे रही है तथा जिले में एसएचओ तथा डीएसपी लेवल के अधिकारी खुद ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने में जुट गए हैं तथा लोग भी एस पी सिरमौर के इस प्रयास की काफी सराहना कर रहे हैं

वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा खुद सड़कों पर उतरे वीरवार को जिले के एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने सुबह ही पैदल चलकर अभियान की कमान संभाली। एसपी ने मॉल रोड, गुनुघाट, पक्का टैंक ,रानीताल, कच्चा टैंक ,बस स्टैंड का जायजा लिया इस मौके पर उन्होंने प्रमुख सड़क पर रोजाना हाईडल पार्किंग करनें वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।

मास्क न लगाने वाले लोगों को भी क्लास ली एसपी ने कोरोना को लेकर लागू प्राटोकाल का उल्लंघन करने वाले लोगों से कहा मास्क का सही तरीके से प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। खबरों वाला से बातचीत करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि वह जिले के विभिन्न इलाकों में स्वयं जाकर लोगों को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग करने के लिए जागरूक करेंगे तथा यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!