उपमंडल पांवटा साहिब में दो युवकों में नशे को लेकर बहसबाजी के दौरान एक युवक ने दुसरी युवक के सिर पर दरात से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर युवक को गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन के लिये रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गोरतलब है कि सुबह सबसे पहले खबरोंवाला ने इस मामले का खुलसा किया था | वही तेर तरार इंस्पेक्टर संजय शर्मा खुद मामले कि जाँच कर रहे है | वही डी एस पी वीर बहादुर ने खुद मोके पर पहुच कर मामले में निर्देश दिए |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के अजय कुमार व संजीव कुमार दोस्त है तथा काफी समय से दोनों नशे का सेवन करते है। शुक्रवार देर रात को संजीव कुमार वार्ड नंबर दस से अजय कुमार के घर वार्ड नंबर पांच में गया। जिसके बाद दोनों नशा करने लग गये दोनों में किसी बाद को लेकर बहसबाजी हो गई। इस दौरान संजीव ने दरात उठाकर उठाकर अजय के सिर पर कई वार किये। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिये सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मैडिकल कॉलेज नाहन के लिये रैफर किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी वीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जूट गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले कि जाँच एस एच ओ संजय़ शर्मा कर रहे है । मामले कि पुष्टि करते हुए डी एस पी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आई पी सी कि धारा 324 , 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |












