ADVERTISEMENT

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन; एक व्यक्ति की मौ*त

Khabron wala

शिवाबदार क्षेत्र में मेहनी- गांव के पास गुरूवार शाम को करीब 6 बजे एक सड़क हादसा पेश आया। मेहनी रोड पर एक वाहन (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर नीचे घ्राण रोड पर जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र लीलाधर निवासी गांव शिवाबदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेहनी रोड पर वाहन (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर नीचे घ्राण रोड पर जा गिरा। हादसे के बाद पवन कुमार को घायल अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कीटीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *