पुलिस स्टेशन पावटा साहिब में युवक ने शिकायत दर्ज करवाई की बदरीपुर में किशनपुरा गुरुद्धारा की तरफ एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर जा रहे थे तथा उसी समय मेनकाईंड कम्पनी की तरफ से एक व्यक्ति अपनी दिशा में साईकिल पर सवार होकर आ रहा था, तो मोटरसाईकिल चालक ने सामने साईकिल पर आ रहे व्यक्ति को तेज रफ्तारी से इतने जोर से टक्कर मारी कि वह व्यक्ति वहीं पर गिर गया तथा वह तीनो मोटर साईकिल सवार भी कुछ दुरी पर जोर से सड़क पर गिर गए।
यह व इसके पड़ौसी जसपाल सिंह दौड़कर उस आदमी के पास पंहुचे जिसे उठाकर यह किसी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया तथा उन तीनो को जसपाल गाड़ी में डालकर पांवटा साहिब अस्पताल लाया । सिविल अस्पताल में साईकिल सवार व तीन मोटर साईकिल सवारों को ज्यादा चोटे लगने पर उपचार दिया तथा उसी समय जिनको ज्यादा चोटे थी उनको रैफर कर दिया । पुछताछ पर साईकिल सवार का नाम शेर सिंह निवासी किशनपुरा व मोटर साईकिल चालक का नाम हमजा पुत्र श्री अब्दुल खालिक तथा नम्बर HP18C-0509 मालूम हुआ । उसके बाद साईकिल सवार शेर सिंह को जुनेजा हस्पताल ले गए। जुनेजा अस्पताल सूरजपुर में तस्दीक की गई तो पाया गया कि शेर सिंह को जुनेजा अस्पताल में पंहुचते ही मृत घोषित कर दिया था।
यह हादसा मोटर साईकिल चालक हमजा पुत्र अब्दुल खालिक की तेज रफ्तारी, लापरवाही व गलत दिशा मे जाकर साईकिल सवार को टक्कर मारने के कारण हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है












