पंचायत चुनाव के ठीक पहले भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शमशेर अली ने भाजपा से त्याग पत्र देकर पार्टी को करारा झटका दिया है।
शमशेर अली ने कहा है कि भाजपा पार्टी जात-पात की राजनीति करती है। इस बार भी जात-पात के नाम पर ही अपने पैनल को मैदान में उतरे गए हैं ।
शमशेर अली ने कहा कि पिपलीवाला पंचायत में 60% मुस्लिम वोट है। लेकिन एक भी मुस्लिम को वहां से चुनावी मैदान में
नहीं उतरा गया।
केवल राजनीति में केवल दिखाने के लिए अगर मुस्लिम समुदाय कठपुतली बनकर नहीं रह सकता।
उन्होंने अपने समुदाय की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा से त्यागपत्र दे दिया। इतना ही नहीं भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस को भी ज्वाइन करने की घोषणा भी की है।
पूर्व भाजपा नेता ने कैबिनेट मंत्री चौधरी सुखराम पर आरोप लगाए कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कभी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज का कोई भी कार्यकर्ता आगे आए। उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी हमेशा ही अपने चहेतों को मैदान में उतारते हैं।
ऊर्जा मंत्री के जूठ और दोगली राजनीति से तंग आकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल. 60% आबादी होने के बावजूद भी पुरूवाला, पीपलीवाला, मिश्रवाला में अल्पसंख्यक समुदाय से एक भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका न देना, केवल चहेतो और चाटुकारों को आगे लाना तथा झूठे वादे कर वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के लगाए गंभीर आरोप.












