ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में 26 अक्टूबर को निकलेगी भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा, 27 को विशाल भंडारा

पांवटा साहिब में 26 अक्टूबर को निकलेगी भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा, 27 को विशाल भंडारा

Khabron wala 

पांवटा साहिब: भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब में 26 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा और 27 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाएं और भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

धार्मिक आयोजन की तैयारियों के लिए चंदा एकत्रित किया जा रहा है। समाज के लोगों से अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देने का आग्रह किया गया है, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का परिचय देने की अपील की है।

जय महर्षि वाल्मीकि जी! जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि!

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *