पांवटा साहिब वार्ड नंबर 12 में चुनाव प्रचार जोरों पर है स्थिति यहां तक उतर आई है कि कैबिनेट मंत्री को नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही है सामने का प्रत्याशी इतना प्रबल है कि मंत्री को 24 घंटे में आधा दर्जन सभाएं कर रहे हैं वार्ड नंबर 12 में पार्षद पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हालत पतली है विरोधी इन्द्रा चौहान को वार्ड के लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है
बुधवार दोपहर चौधरी सुखराम ने वार्ड नंबर 12 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा की जिसमें चंद लोग एकत्र हुए चौधरी सुखराम ने अपने संबोधन में भाजपा की विकासात्मक योजनाओं को गिनाया उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी बहुमत से नगर परिषद बनाने जा रही है ताकि शहर का विकास हो सके और जो हमने विकास के कार्य किए हैं उसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं












