वार्ड नंबर चार से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरला शर्मा को चुनाव निशान ताला चाबी मिला है देर शाम एसडीएम ऑफिस में नगरपालिका पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए गए जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेसी नेता राजेंद्र शर्मा की धर्म पत्नी सरला शर्मा को चुनाव निशान ताला चाबी आवंटित हुआ है
इससे पहले भी सरला शर्मा नगर परिषद में पार्षद चुनकर आ चुकी है तथा वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है शहर में भी उनके परिवार की एक अच्छी साख है तथा पहले भी उन्होंने तथा उनके पति ने वार्ड में अनेकों विकास कार्य करवाए हैं वार्ड के लोगों का उनको भरपूर समर्थन भी मिल रहा है सरला शर्मा ने लोगों से एक बार फिर पार्षद बनाने की अपील की है ताकि वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को दोबारा करवाया जा सके वहीं वरिष्ठ नेता व समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं राजेंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सरला शर्मा को चुनाव में जीत आकर पार्षद बनाए ताकि उनका वार्ड शहर में एक मॉडल वार्ड बन सके












