(जसवीर सिंह हंस ) नगर पालिका पावटा साहिब के वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय प्रत्याशी अमनदीप कौर चुनाव निशान कुर्सी आवंटित हुआ है अमनदीप कौर ने लोगों से अपील की है कि कुर्सी चुनाव निशान के सामने वाला बटन दबाकर उनको विजई बनाएं शहर में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले वार्ड नंबर 3 से अमनदीप कौर ने जीत का दावा किया है | अमनदीप कौर ने बताया कि क्योंकि यह उनका होमवार्ड है इसलिए लोगों का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है | अमनदीप कौर ने जीत की दावेदारी जताते हुए कहा कि उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा वह 3 नंबर वार्ड से चुनाव लड़कर जीत की दावेदारी कर रही है उन्होंने यह भी दावा किया कि वह वार्ड नंबर 3 जो का कायाकल्प करने की भरपूर कोशिश करेंगी तथा वार्ड के लोगों की सभी समस्याएं दूर करने में सहयोग करेंगी |
पढ़ी-लिखी तथा मिलनसार अमनदीप कौर वार्ड में प्रचार में लगभग 6 महीने से लगी हुई है तथा घर-घर जाकर लोगों से आने वाले चुनाव में जीत के लिए समर्थन मांग रही है |निर्दलीय चुनाव लड़़ रही अमनदीप कौर भाजपा की ओर से भी चुनाव में आने की दावेदारी कर रही थी परंतु अब वह निर्दलीय तौर पर ही चुनाव मैदान में डटी हुई हैं











