ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब अनिल सैनी ने वार्ड नंबर 3 से प्रत्याशी राजरानी सैनी के पक्ष में की अपील

अनिल सैनी पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब (2019-20) पौंटा साहिब ने सभी पावटा साहिब के मतदाताओं से अपील की है कृपया अपना कीमती वोट एक सच्चे ईमानदार शिक्षित एवं कर्मठ उम्मीदवार को ही दें, ताकि आपके वार्ड का विकास हो सके,आप सभी जनता को विदित ही है की रोटरी पांवटा पिछले कई वर्षों से आम जनमानस एवं पूरे समाज की सेवा में तत्पर रहती है, उन्होने भी अपने कार्यकाल में कुछ निम्नलिखित कार्य किए हैं जैसे

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों एवं हाई स्कूलों मे लगभग 80 स्कूलों में छात्रों की समस्या को देखते हुए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीने लगाई गई, सिविल हस्पताल पावटा साहिब में महिलाओं के वार्ड को वातानुकूलित किया गया जिसमें लगभग 9 एयर कंडीशन लगाए गए और साथ में एक वाटर कूलर भी लगाया गया, हमारी संस्था द्वारा यमुना पथ पर शेड का निर्माण किया गया और साथ मे स्ट्रीट लाइटें, प्लांटेशंस और बैठने के लिए बैंच लगाए गए, गरीब बच्चों के लिए सभी स्कूलों में लगभग 3100 स्वेटर और लगभग 1600 जूते एवं जुराबें बच्चों को उपलब्ध कराए गए, पांवटा क्षेत्र में एकमात्र गर्ल्स स्कूल की लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी बनाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, एयर कंडिशन,अलमीरा एवं बुक्स प्रदान की गई, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा को लगभग 20 पंखे और 50 ड्यूल बैंच दिए गए, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगानी को 50 डबल बेंच बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध कराए गए, कुछ स्कूलों कम्प्यूटर ,वाटर कूलर, सी सी टीवी कैमरे एवं मंच के निर्माण करवाये गये , उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने वाला एकमात्र पुल यमुना नदी पर बना हुआ है जिसकी लाइटें कुछ सालों से बंद पड़ी थी उसे भी मेरे कार्यकाल के दौरान बदलवाया गया, यह प्रक्रिया अभी भी निरंतर रोटरी पांवटा की तरफ से जारी है ।

हम चाहते हैं कि पावटा साहिब में भी सेवा करने वाले लोग आगे आएं, यह तभी संभव हैं, जब आप अपनी सूझबूझ से मतदान करेंगे, वार्ड नंबर 3 मे मेरे परिवार से राजरानी सैनी उम्मीदवार है जिनका चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन है, मेरा परिवार समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है वार्ड की सम्माननीय जनता का हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है, हम भी वार्ड के विकास मे कोई कमी नही आने देंगे। मैं हम चाहते हैं कि पोंटा साहिब में भी सेवा करने वाले लोग आगे आएं, यह तभी संभव हैं, जब आप अपनी सूझबूझ से मतदान करेंगे, वार्ड नंबर 3 मे मेरे परिवार से राजरानी सैनी उम्मीदवार है जिनका चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन है, मेरा परिवार समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है वार्ड की सम्माननीय जनता का हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है, हम भी वार्ड के विकास मे कोई कमी नही आने देंगे। मैं पोंटा साहिब की सम्माननीय जनता से अपील करता हूं की आने वाले चुनाव में अनुभवी, शिक्षित,संघर्षशील, कर्मठ और सेवाभावी लोगों को ही चुनकर नगर परिषद पोंटा साहिब में भेजें, मेरा आप सभी से विशेष अनुरोध है कि कृपया भावनाओं में ना आयें, विवेक से काम लें और पांवटा का विकास करने वाले उम्मीदवार के पक्ष में वोट करें, बहुत बहुत धन्यवाद।अनिल सैनी पूर्व अध्यक्ष ,रोटरी कल्ब

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!